आओ हालात को तब्दील करें
आओ हालात को तब्दील करें
कुछ ख्यालात को तब्दील करें
जिन से आये न मोहब्बत की सदा
उन मकामात को तब्दील करें
जिन से इंसानियत को ख़तरा है
उन खुराफात को तब्दील करें
जिन जवाबात से दिल शिकनी हो
उन जवाबात को तब्दील करें
जिन इबादात में हो बू ऐ रिया
उन इबादात को तब्दील करें
जान लेना कोई कमाल नहीं
इन कमालात को तब्दील करें
जिन में इंसानियत का दर्द न हो
उन मानाजात को तब्दील करें
जिस से झरता हो मसावात का नूर
ऐसी रोशन कोई क़न्दील करें
अकमल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें