रविवार, 10 सितंबर 2017

परमवीर अब्दुल हमीद

परमवीर अब्दुल हमीद

था धर्म ज़ात से बाला
इक नौजवान मतवाला
हां हमीद नाम है उसका
वो मुल्क का था रखवाला

थी जंग वही पैंसठ की
जो थी एक ज़िद और हठ की
इसी जंग का था वो सिपाही
और नाम कमाने वाला

छक्के यूं छुड़ाये उसने
छ: टैंक उड़ाये उसने
जो काम सै़कड़ों का था
वो तन्हा ही कर डाला

इस देश की ख़ातिर उसने
संकोच किया न एक पल
जब जामे शहादत पाया
हंसते हंसते पी डाला

करते हैं नमन हम उसको
ये श्रद्वा सुमन हम उसको
वो प्रेरणा है हम सबकी
वो राह दिखाने वाला

हर जीत उसी को समर्पित
ये गीत उसी को समर्पित
जो देश के हर दुश्मन को
हो धूल चटाने वाला

अकमल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

شاعر

  شاعر بے چارہ حب جاہ کامارا ہوتا ہے۔واہ  !   واہ  !   کے کلمات اس کے لئے ویسے ہی کام کرتے ہیں جیسے وینٹی لیٹر پر پڑے مریض کے لئے آکسیجن ...