स्वागत गीत (विधार्थियों के लिए )
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम
आप आये यहां मेहरबानी करम
यूं लगा मानो चंदन महकने लगा
यूं लगा मानो आलम चहकने लगा
जो पड़े आप के यहां पर क़दम
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम
इल्म है जिन्दगी इल्म है रोशनी
इल्म से बन रहा आदमी आदमी
इल्म की राह पर तुम बढाओ क़दम
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम
छात्र जीवन मिला धन्य हो तुम सभी
हैं सुनहरे ये दिन व्यर्थ न हों कभी
विधा अर्जन ही है बस तुम्हारा धरम
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम
राह आसान है, तुम को क्या ध्यान है
तप बिना मिल रहा किस को यां ज्ञान है
तोड़ डालो सुनो तुम ये सारे भरम
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम
हम जीयें तो जियें सच की खातिर यहां
सारी मुश्किल सहें सच की खातिर यहां
तोड़ना है हमें झूठ का हर भरम
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम
कद्र माँ बाप की जान लें हम सभी
उन की खिदमत करें ठान लें हम सभी
कोई माँ बाप जाए न वृद्वआश्रम
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम
विश्व में देश की ऐसी पहचान हो
देख कर हर कोई हम को हैरान हो
हम जियें इस की खातिर मरें इस पे हम
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम
तय करो मंजिले, रहगुजर तुम नई
कदमों को चूम लें मंजिलें फिर नई
कामयाबी की जानिब बढाओ क़दम
स्वागतम स्वागतम स्वागतम स्वागतम
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें