रविवार, 10 सितंबर 2017

धर्म का सार


धर्म का सार
हाथ में तलवार है

द्वेष की भरमार है
सुर्ख़ है सारी धरा
लाशों का अम्बार है

ज़ुल्म है अौर जब्र है

साया है न अब्र है
जो भी है कमज़ोर बस
उस पे अत्याचार है

धर्म का न मर्म अब

ख़ून है बस गर्म अब
ज़िन्दा हैं सब नफरतें
मर गया बस प्यार है

सच के पीछे झूठ है

धर्म की ये लूट है
सुबह को जो है गुरु
रात को वो यार है

अौर कितने दिन की है

ग़फलतों की नींद ये
ख़ूने नाहक़ ज़ुल्म है
धर्म का ये सार है


अकमल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

شاعر

  شاعر بے چارہ حب جاہ کامارا ہوتا ہے۔واہ  !   واہ  !   کے کلمات اس کے لئے ویسے ہی کام کرتے ہیں جیسے وینٹی لیٹر پر پڑے مریض کے لئے آکسیجن ...